आतंकी मरे तो पाक ने तोड़ा सीजफायर: जम्मू में भारत की 5 चौकियों पर की गोलीबारी

<p><em><strong>अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से गोलीबारी में घायल बीएसएफ जवान का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।</strong></em></p>

आतंकी मरे तो पाक ने तोड़ा सीजफायर: जम्मू में भारत की 5 चौकियों पर की गोलीबारी
27-10-2023 - 12:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू के अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर 26 अक्टूबर की रात 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान और चार नागरिक घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत की पांच चैकियों पर फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान रेंजर्स ने रिहायशी इलाकों में मोर्टार के गोले भी दागे। इससे घरों की दीवारें ढह गईं।

अधिकारी ने आगे बताया कि घायल जवान को विशेष इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर उल्लंघन की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 17 अक्टूबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर में बिना वजह गोलीबारी की थी। जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। 25 फरवरी, 2021 के बाद से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है।
गोलीबारी से पहले सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में 5 आतंकी मार गिराए
पाकिस्तान की तरफ से 26 अक्टूबर को गोलीबारी तब की गई, जब दिन में कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास सुरक्षाबलों ने लश्कर के पांच आतंकी मार गिराए। सुरक्षाबलों को मौके से राइफल के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
5 आतंकी ढेर हो गए 
26 अक्टूबर को जॉइंट टीम ने जंगलों में आतंकियों को आते देखा, वो दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जवाब में इधर से भी फायरिंग की गई। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकी ढेर हो गए। आतंकी की पहचान की जा रही है, उनके पास से बरामद हथियार जब्त कर लिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।