कौन हैं वो इरफान सोलंकी जिनके ठिकानों पर ईडी के छापे के बाद विधायकी जाने का खतरा बढ़ा
<p><em> सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता इरफान सोलंकी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (इनफोर्समेंट डारेक्टरेट यानी ईडी) का छापा पड़ा है। ईडी की टीम इरफान के जाजमऊ स्थित आवास पर पहुंची। टीम ने सीसीटीवी की लाइन काट दी है।</em></p>
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव हुए और इसके बाद से ही इरफान सोलंकी परेशानियों में फंसे हुए हैं। एक महिला की प्रॉपर्टी में आगजनी के मामले मेंवे पिछले साल से जेल में बंद हैं। उल्लेखनीय है कि आज गुरुवार, 7 मार्च को साढ़े छह बजे ईडी की टो टीमें सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी के घर पहुंची और रेड मारी। पहले रेड टीम जाजमऊ में इरफान के घर पहुंची जबकि दूसरी टीम इरफान के घर से कुछ ही दूर पर रिजवान सोलंकी के घर पहुंची। बाहर पुलिस का भी पहरा था खबर लिखे जाने तक दोनों जगह जांच पड़ताल जारी थी। घरों के दरवाजे बंद थे। कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर हरिश्चंद्र ने बताया कि यह पुलिस का नहीं, यह एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट का छापा है। इसके अलावा इस मामले वे कुछ भी नहीं बता सकते हैं। इरफान सोलंकी पर इस समय कई मामले चल रहे हैं। वो पिछले एक साल से जेल में बंद है।
दिसंबर 2022 से जेल में बंद है विधायक
इरफान सोलंकी दिसंबर 2022 से जेल में बंद है। दिसंबर 2022 में ही उन्हें कानपुर जिला जेल से महाराजपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। बुधवार को 2017 में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में इरफान के खिलाफ कानपुर की कोर्ट से फैसला आना था लेकिन उसके पहले ही राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में एक गवाह को बुलाने के मसले पर रिट याचिका दायर कर दी। इस रिट याचिका पर हाई कोर्ट के फैसले के पहले अब आचार संहिता उल्लंघन केस में लोकल कोर्ट का फैसला नहीं आएगा 14 मार्च को आगजनी के केस में इरफान के खिलाफ कानपुर की एमपीध्एमएलए कोर्ट से फैसला आने की संभावना है।
अजमेर में जन्मा है सोलंकी
इरफान सोलंकी राजस्थान के अजमेर में 5 जून 1979 को हाजी मुश्ताक सोलंकी के घर जन्मा। राजनीति इरफान को विरासत में मिली है। उनके पिता मुश्ताक सोलंकी मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे हैं। अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए इरफान सोलंकी ने पहली बार साल 2007 में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आर्यनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। वह इस चुनाव में सपा को जीत दिलाने में सफल रहे। इसके बाद साल 2012 में और 2017 की मोदी लहर में भी इरफान सोलंकी को कोई हरा नहीं पाया।
2003 में हुई थी शादी
सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी को इसी सीट पर जीत मिली थी। इरफान सोलंकी की वर्ष 2003 में नसीम सोलंकी के साथ शादी हुई थी। इससे उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं। पेशे से कारोबारी इरफान सोलंकी का अपने लेदर का कारखाना है। इरफान सोलंकी को दिसंबर 2022 में एक महिला प्रॉपर्टी विवाद में आगजनी के मामले में जेल भेजा गया था।
डिफेंस कॉलोनी में आया था मामला
इरफान सोलंकी पर जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के प्लॉट में बने मकान में आगजनी का आरोप है। इसके अलावा दिल्ली से मुंबई तक की हवाई यात्रा में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के आरोप भी इरफान सोलंकी पर लगा है। इरफान सोलंकी अभी महाराजगंज जेल में बंद हैं। इससे पहले भी वह कई बार विवादों में रह चुका है। साल 2011 में सोलंकी तब विवादों में आया जब उसने एक आईएएस अधिकारी ऋतु माहेश्वरी से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।
3 से 10 साल तक की हो सकती है सजा
नजीर फातिमा प्लॉट कब्जा मामले में इरफान सोलंकी और उसके साथियों पर आगजनी का आरोप लगा। थाने में केस दर्ज होने के बाद कोर्ट में मामला चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। हाई कोर्ट के प्रावधान के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलने वाले मुकदमों में 6 महीने के भीतर फैसला आने की बात कही जा रही है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में अगर हुई और इरफान को सजा होने के मामले में छह महीने के भीतर फैसला आ सकता है। इस केस में 3 से लेकर 10 साल तक की सजा हो सकती है। लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 2 साल से अधिक सजा के मामल में सदस्यता छिन जाती है।
संपत्ति कुर्क करने की भी कार्रवाई
कानपुर पुलिस की ओर से इरफान सोलंकी और अन्य आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी चल रही है। अब तक उनकी करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। कानपुर पुलिस के अनुसार, इरफान सोलंकी की करीब 150 से 200 करोड़ की संपत्ति को अटैच किये जाने की प्रक्रिया चल सकती है। सूत्रों के अनुसार, कानपुर पुलिस को हाल में ही सपा विधायक इरफान सोलंकी की 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चला है। माना जा रहा है कि इसी मामले में ईडी की इस मामले में एंट्री हुई है।
ईडी की टीम ने मारा है छापा
ईडी की टीम ने इरफान सोलंकी के आवास पर छापा मारा। करीब आधा दर्जन गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंची। सीसीटीवी कनेक्शन को काटा गया। इसके अलावा इरफान के भाई अरशद सोलंकी के आवास पर भी छापा मारा गया है। अरशद से पूछताछ की जा रही है। अवैध बेनामी संपत्ति का पता चलने के बाद इरफान पर शिकंजा कस गया है।
What's Your Reaction?