बांग्लादेश में बिजली गुल, ऑफिसों में छुट्टी, हाल बेहाल
NULL
बांग्लादेश में बिजली गुल है। गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे पड़ोसी देश में बिजली उपभोग को कम करने के लिए विद्यालयों की साप्ताहिक छुट्टी को एक और दिन बढ़ाकर दो दिन कर दिया गया है, जबकि सरकारी कार्यालयों और बैंकों के कामकाजी समय में एक घंटे की कटौती की गई है। यूक्रेन युद्ध के असर से ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच बांग्लादेश ने ये कदम उठाए हैं। कामकाज के घंटों में कटौती बुधवार, 24 अगस्त से प्रभावी हो जाएगी। कैबिनेट सचिव खांडकर अनवारुल इस्लाम ने कहा है कि बांग्लादेश में अधिकांश स्कूल शुक्रवार को बंद रहते हैं लेकिन अब शनिवार को भी बंद रहेंगे।
8 घंटे की जगह 7 घंटे होगा काम
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय और बैंक अपने प्रतिदिन के कामकाज की अवधि को पहले आठ घंटों से घटाकर 7 घंटे कर देंगे लेकिन निजी कार्यालयों को अपना कार्यक्रम निर्धारित करने की अनुमति होगी।
रूस से सस्ते ईंधन की कोशिश
सरकार का कहना है कि वह एक विशेष व्यवस्था के तहत रूस से सस्ता ईंधन प्राप्त करने के विकल्प तलाश रही है। इस फैसले की आलोचना हुई है, लेकिन सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच घाटा कम करना आवश्यक है।
What's Your Reaction?