संदेशखाली की महिलाओं से मिल भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- गुनहगारों को बचा कर पाप कर रही प्रदेश सरकार

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। वे बारासात (संदेशखाली के पास) में हुए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं को देखकर भावुक हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज में वहां पर अत्याचार हो रहा है।संदेशखाली की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शेख शाहजहां की धमकियां जारी हैं&nbsp;।महिलाओं ने बंगाल पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पीएम की रैली वाले मैदान में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।</p>

संदेशखाली की महिलाओं से मिल भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- गुनहगारों को बचा कर पाप कर रही प्रदेश  सरकार
06-03-2024 - 05:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दौरान पीएम ने कहा कि संदेशखाली में घोर पाप हुआ है। वहां जो कुछ भी हुआ उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा लेकिन वहां की टीएमसी सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

PM मोदी के मुताबिक TMC सरकार को अत्याचारी नेता पर भरोसा है लेकिन बंगाल की बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है। बंगाल की महिलाएं और देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। महिलाओं का यह ज्वार सिर्फ संदेशखाली तक सीमित नहीं रहना वाला है।

टीएमसी बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती

पीएम ने आगे कहा कि तुष्टिकरण और तोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली टीएमसी सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती, जबकि दूसरी तरफ केंद्र की बीजेपी सरकार ने बलात्कार के मामले में फांसी तक का प्रावधान किया है। संकट के समय बहन-बेटी शिकायत कर सकें इसके लिए हेल्पलाइन बनाई है मगर टीएमसी सरकार इस व्यवस्था को लागू नहीं होने दे रही।

सब कह रहे हैं मोदी का परिवार हूं

मैं देख रहा हूं कि TMC के माफिया राज को खत्म करने के लिए बंगाल की नारी शक्ति निकल चुकी है। बंगाल की बहन-बेटियों की बुलंद आवाज सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है।कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने यह भी कहा कि जब भी मोदी को कोई भी कष्ट होता है तब यही माताएं-बहनें और बेटियां कवच बनकर मोदी की रक्षा के लिए खड़ी हो जाती हैं। आज हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा है। आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान और बहन-बेटी कह रही है कि मैं मोदी का परिवार हूं।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी आपबीती सामने रखी और प्रधानमंत्री ने एक पिता तुल्य की तरह उन्हें धैर्यपूर्वक सुना। पीड़ितायें इस बात से काफी भावुक थीं कि पीएम ने उनका दर्द समझा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।