प्रधानमंत्री मोदी ने रखी भरूच हवाईअड्डे की नींव और कहा कि गुजरात में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 10 अक्टूबर को भरुच में हवाई अड्डे आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे गुजरात राज्य में विकास की गति को और तेजी मिलेगी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में ‘डबल इंजन’ की सरकार बेहद जरूरी है।
मोदी ने कहा कि नया हवाई अड्डा बनने से भरुच को और नये हवाई-जहाज मिलेंगे, जिससे राज्य को देश-विदेश में व्यापार में तेजी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर गुजरात में फिर से डबल इंजन की सरकार बनती है तो इस नए एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा होगा।
भरुच हवाई अड्डे पर समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भरुच को व्यापार के लिए सूरत या वड़ोदरा हवाई अड्डे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भरुच का अपना एयरपोर्ट होगा, जिसकी नींव अंकलेश्वर में रखी जा रही है.
हवाई अड्डे की आधारशिला रखने से पहले पीएम मोदी ने गुजरात के पहले ड्रग पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मेरे गृह राज्य को पहला ‘ड्रग पार्क’ मिला है, वो भी भरुच में। प्रधानमंत्री ने भरुच में और कई केमिकल फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
उन्होंने अपने भाषण में दिवंगत समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को भी याद करते हुए उन्होंने अपने और उनके संबंदों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “मुलायम सिंह यादव जी का निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरा उनसे विशेष संबंध था। वर्ष 2014 में जब भाजपा ने मुझे पीएम उम्मीदवार घोषित किया, तो मैंने सभी विपक्षी नेताओं से बात की। उन्होंने अपनी सलाह के अनुसार मुझे अपना आशीर्वाद दिया, जो आज भी मेरे साथ है।”
पीएम ने भरुच जिले के अमोद शहर में 8000 करोड़ की लागत के एक अन्य प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया। वहीं फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने जंबूसर में बल्क पार्क की आधारशिला रखी।
What's Your Reaction?