जब तक सूरज चांद रहेगा ... नारों से गूंजता रहा मुलायम का सैफई, रातभर जागी जनता
<p><em><strong>उनके समर्थकों की भारी भीड़ रविवार रातभर उनके निवास पर डटी रही। आज दोपहर बाद 3 बजे मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होना है।</strong></em></p>
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और भारतीय राजनीति में समाजवादी विचारधारा के पुरोधा मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शाम करीब 5 बजे उनका पार्थिव शरीर इटावा जिले में उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचा। यहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ रविवार रातभर उनके निवास पर डटी रही। आज दोपहर 3 बजे मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होना है।
लगा रहा दर्शन करने वालों का तांता
उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर इटावा के सैफई में शाम लगभग 5 बजे पहुंचा। तब से सैकड़ों की भीड़ उनके आवास पर जमा है। गाड़ियों का रेला-सा लगा है।
नारों की गूंज, अश्रुपूरित आंखें
पार्थिव शरीर मुलायम सिंह यादव के कमरे में रखा गया था। कमरे की ओर जाने वाले मेन गेट पर अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ता कतार लगाए खड़े थे। रह-रहकर गांव में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मुलायम सिंह का नाम रहेगा’, जैसे नारे गूंज रहे थे।
पहुंचेंगे देश के दिग्गज नेता
मंगलवार, 11 अक्टूबर को नेताजी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पंडाल में सुबह 10 बजे रखा जायेगा। दोपहर बाद लगभग 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के दिग्गज नेता आज ही सैफई पहुंचेंगे।
What's Your Reaction?