इस बार दिवाली करगिल में सैनिकों के साथ मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

<p><em><strong>नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार आठ वर्षों से सैनिकों के साथ ही दिवाली मनाते हैं।</strong></em></p>

इस बार दिवाली करगिल में सैनिकों के साथ मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
24-10-2022 - 11:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष की दीपावली मनाने जम्मू-कश्मीर के करगिल पहुंच चुके हैं, जहां वो सैनिकों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी। उसने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी करगिल पहुंच गए हैं, जहां वह देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।' 2014 में पहली बार देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व दिवाली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लोगों के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। प्रधानमंत्री ने सबके जीवन में खुशियों की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, 'दिवाली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।' प्रधानमंत्री मोदी ने अगले ट्वीट में कहा,'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ा हुआ है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आप परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।