आज दिवाली पर रात 08:16 बजे तक रहेगा लक्ष्मी पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त
<p><em><strong>दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।</strong></em></p>
दिवाली पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। दिवाली का त्योहार जीवन में खुशियां और नई उमंग लेकर आता है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि 01 घंटा 23 मिनट की है।
प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 43 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। जबकि वृषभ काल शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
केवल 1 घंटा 23 मिनट है लक्ष्मी पूजा की अवधि
दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।
What's Your Reaction?