काव्य गोष्ठी व विभिन्न क्षेत्रो की स्त्री शक्ति का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

<p>अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल सेक्टर 5 सांगानेर के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सैना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजीत सक्सेना, पूर्व प्रबंधन निदेशक जयपुर विधुत वितरण निगम, ,विशिष्ट अतिथि डॉ सुशीला शील जी, श्रीमती सजला सक्सैना-राष्ट्रीय सचिव अभाकाम ट्रस्ट, श्रीमतीदीपा माथुर- प्रदेश अध्यक्ष अभाकाम महिला प्रकोष्ठ,श्रीमती तूलिका सक्सैना-ट्रस्टी चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट एवं स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान की अध्यक्ष ज्ञानवती सक्सैना रही।&nbsp;<br /> &nbsp;</p>

काव्य गोष्ठी व विभिन्न क्षेत्रो की स्त्री शक्ति का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न
20-03-2024 - 07:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अरुण सक्सेना ने अपने अध्यक्षीय भाषण में समाज़ व परिवार में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला व आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। डॉ रत्ना शर्मा के प्रभावी संचालन में महिला सम्मान व काव्यकोष्ठि सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री रतन सक्सेना, मरुधर मथुरा समाज़ के महासचिव श्री सुदेश रूपराय, कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष श्री राजेश सक्सेना व कायस्थ समाज प्रताप नगर के महासचिव श्री आशीष कुलश्रेष्ठ व स्वंम सिद्धा साहित्यिक संस्था के महासचिव सुभाष सक्सेना उपस्थित रहे।


 कार्यक्रम में इक्कीस महिलाओं डॉ संगीता सक्सेना, पूजा उपाध्याय, डॉ रेखा गुप्ता, डॉ नेहा पारीक, शोभा सक्सेना, मंजू सक्सेना, रेनू शब्द मुखर, शोभा सक्सेना, डॉ सुषमा शर्मा, मीना श्रीवास्तव, डॉ अनीता श्रीवास्तव, डॉ आशा सक्सैना, करुणा श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव, मनोरमा माथुर, डॉ कृष्णा रावत, डॉ रतना शर्मा, प्रोफेसर सीमा सक्सेना, कु आराधना सक्सेना, रीता माथुर व मोना माथुर को महिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया व काव्य गोष्ठी की सभी 22 प्रतिभागी कवयित्रियों पूजा उपाध्याय,रेनू शब्द मुखर,शारदा जेटली,कमलेश शर्मा,शोभा गोयल,निरुपमा चतुर्वेदी,डॉ.रत्ना शर्मा ,डॉ. कंचना सक्सैना,मीनाक्षी माथुर,डॉ.रेखा गुप्ता ,डॉ अंजु सक्सैना ,अर्चना सिंह ‘अना’ ,डॉ अर्चना श्रीवास्तव,सुनिता त्रिपाठी,डॉ मोनिका जैन,वर्षा गुप्ता,सौम्या श्रीवास्तव ,डॉ मोनिका जैन ,डॉ. नेहा पारीक ,डॉ पूनम केसवानी, पार्वती भागवानी, नन्दिनी पंजवानी,सलोनी क्षितिज व डॉ आशा सक्सेना  को “काव्य श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया ।

इन सभी ने  अपनी कविताओं के माध्यम से नारी के अनेक सशक्त पक्षों को उजागर कर समां बाँध दिया। निरुपमा चतुर्वेदी ने सुमधुर आवाज़ में माँ की आराधना कर माँ वीणा पाणि का आह्वान किया।  89 वर्षीय कमलेश माथुर को व माधुरी शास्त्री को उनके साहित्यिक अवदान के लिए “साहित्य शिरोमणि” सम्मान से सम्मानित किया गया।करुणा श्रीवास्तव ने अपने स्वर्गीय भाई अनूप श्रीवास्तव की स्मृति में प्रिया क्षत्रिय को प्रमाण पत्र व 5100Rs की नक़द राशि देकर सम्मानित किया। मंजू सक्सेना ने कायस्थ समाज़ के बच्चों की शिक्षा के लिए 2100 रुपये दिए। अभाकाम संस्था मंजू सक्सेना का हार्दिक आभार प्रकट करती है।
कार्यक्रम के अंत में स्वंय सिद्धा साहित्यिक संस्था की अध्यक्षा ज्ञानवती सक्सेना ने सभी महिलाओं व अतिथियों का आभार प्रकट किया।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।