Politics News : ..तो अब कर्नाटक ही नहीं राजस्थान में भी बैन होगा बजरंग दल..!

<p><em>कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के बाद अब राजस्थान के आपदा मंत्री गोविंद मेघवाल आरएसएस के लोगों पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाने के बाद आलोचनाओं में घिरते नज़र आ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मेघवाल बोले कि बजरंग दल में वो लोग शामिल किए जा रहे हैं, जिनका बैकग्राउंड आपराधिक है,उनका आरोप है कि वो लोग मॉब लिंचिंग करते हैं।&nbsp;</em></p>

Politics News : ..तो अब कर्नाटक ही नहीं राजस्थान में भी बैन होगा बजरंग दल..!
04-05-2023 - 12:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

PFI की तर्ज पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा 
कर्नाटक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की तर्ज पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने पर कांग्रेस के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने के लिए हैदराबाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में प्रस्तावित किया गया है कि वह सत्ता में आई को बजरंग दल पाबंदी लगाएगी। इस घोषणा से नाराज बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों ने  विभिन्न राज्यों में अपने कार्यालय के सामने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्नाटक में घोषणा पत्र को बनाया आधार  
राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता आपराधिक कृत्यों में शामिल है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। मंत्री मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के बाद राजस्थान सरकार फैसला लेगी। बता दें कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल और सिमी जैसे नफरत फैलाने वाले संगठनों पर बैन लगाने की बात कही गई है। विशेषतौर पर कहा गया है कि जैसे ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी, वहां इसे बैन किया जाएगा। गोविंद मेघवाल ने कहा कि कर्नाटक और राजस्थान अलग-अलग नहीं हैं। हम राजस्थान में भी उनका विरोध करेंगे। हमारी पार्टी बजरंगबली का विरोध नहीं कर रही, लेकिन देवताओं के नाम पर दल बनाकर जो अपराध किए जा रहे हैं.. इस बात के विरोध में यह फैसला लिया जाएगा।
मोदी को भागने का इरादा जाहिर किया मेघवाल ने 
 बजरंग दल पर बैन लगाने की बात पर मेघवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा गलत प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजरंगबली पर ताला लगाया जा रहा है। वह समझ लें कि हम बजरंगबली पर ताला नहीं लगा रहे।  जिस तरह कांग्रेस ने पहले अंग्रेजों को भगाया था, उसी तरह से हिटलर मोदी को भी हमेशा के लिए भगाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता बैठकर बजरंग दल को बैन करने पर निर्णय लेंगे लेकिन जय श्रीराम के नारे लगाकर अपराध करने वालों को कांग्रेस राजस्थान में कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

पहले भी विवादों में रहे हैं मेघवाल किया जा रहा है 
बता दें राजस्थान के आपदा एवं राहत प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल पहले भी विवादास्पद बयानों को लेकर आलोचनाओं का शिकार होते रहे है। एक बार उन्होने करवा चौथ पर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि विकसित देशों में महिलाएं चांद पर जा रहीं हैं। चीन और अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जा रही हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में महिलाएं अभी भी चाँद छलनी से देखती हैं और करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। लेकिन, पति अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए कभी छलनी नहीं देखता। उन्होंने कहा कि लोगों को अंधविश्वास में धकेला जा रहा है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।