Mahakal Mandir : प्रधानमंत्री मोदी ने किया श्रीमहाकाल लोक का लोकार्पण
<p><strong>Mahakal Mandir</strong></p>
PM Narendra Modi ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा Mahakal के आंगन में बना ' Mahakal Lok ' का लोकार्पण कर उसे देश को समर्पित कर दिया। इससे पूर्व वे इलेक्ट्रिक कार यानी गोल्फ कार्ट में बैठकर Mahakal Lok परिसर पहुंचे और वहां स्थापित शिवलिंग सहित विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया।
फोटो सोशल मीडिया से साभार
उद्घाटन के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय सहित अनेक राजनेता उपस्थित रहे। पीएम मोदी इससे पूर्व महाकाल मंदिर के गर्भगृह पहुंचे और उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर में घनश्याम पुजारी ने प्रधानमंत्री को रुद्राक्ष की माला पहनाई और मंत्रोच्चार के साथ त्रिपुण्ड लगाया। इसके बाद मोदी ने नंदी हाल में बैठककर कुछ देर ध्यान भी किया।
महाकाल लोक का लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व ही जनसमूह उत्साह में उन्हें देखने को उमड़ पड़ा था। इसके बाद पीएम उज्जैन छोड़कर इंदौर रवाना हो गये और फिर वापस दिल्ली लौट आये।
What's Your Reaction?