टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेटों से दी शिकस्त और 2-1 से सीरीज की अपने नाम

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेटों से दी शिकस्त और  2-1 से सीरीज की अपने नाम
12-10-2022 - 12:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे व अंतिम एक दिवसीय क्रिकेट मैच में हराकर सात विकेट से आसान जीत हासिल की और इसके साथ ही तीनों मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। नई दिल्ली में आयोजित  इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.1 ओवर में सिर्फ 99 रनों पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने 100 रनों का लक्ष्य मात्र 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
भारतीय स्पिनरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट झटक लिये। कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए जबकि शाहबाज अहमद और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लेकर जीत में अपना योगदान दिया। बल्लेबाजी की बात करें तो शुभमन गिल ने 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 57 गेंदों पर आठ चौके जड़े पर वे 3 रनों से अपना अर्धशतक चूक गए और 49 रनों पर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर भारत का स्कोर 105 पर पहुंचा कर जीत तक पहुंचाया। कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।