तीव्र बरसात से लखनऊ के कैंट इलाके में दीवार ढही, नौ की मौत

तीव्र बरसात से लखनऊ के कैंट इलाके में दीवार ढही, नौ की मौत
16-09-2022 - 10:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश के की इलाकों जबर्दस्त बरसात हो रही है और इस बरसात के कारण लखनऊ के कैंट इलाके के दिलकुशां में सेना की आफिसर्स कालोनी गौर एन्क्लेव की दीवार ढह गई। इससे दीवार के मलबे में दबकर दो परिवारों के नौ सदस्यों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ।

दीवार ढहने की सूचना मिलते ही सेना, कमिश्नरेट पुलिस और आपदा राहत दल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और दो घंटों की मशक्कत के बाद वे केवल दो लोगों को ही जीवित निकाल पाने में सफल हो सके। इन दोनों को जिला अस्पताल में उपचाल के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा दीवार के मलवे में से नौ शवों को निकाला गया। हादसे में मारे गए लोग झांसी और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं।

दीवार के मलबे में दबकर मरने वालों में झांसी के पछवारा निवासी पप्पू (40), उसकी पत्नी मान कुंवर देवी (40), बेटा प्रदीप (20), प्रदीप की पत्नी रेशमा (18), प्रदीप की बेटी नैना उर्फ भारती (4), मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सेमरा निवासी धर्मेंद्र (24), उसकी पत्नी चंदा (20), उसके दो बेटे अजय (4) व नीरज (1) शामिल हैं। घायलों में पप्पू का बेटा गोलू और राघवेंद्र शामिल हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बताया कि एन्क्लेव में दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। सभी वहां मजदूरी कर रहे थे। ठेकेदार तुलसीराम ने पास में ही झुग्गी बस्ती बनाकर उनके रहने का इंतजाम किया था। ये सभी 4 महीने से वहां पर रह रहे थे। देर शाम को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पप्पू के भाई चंद्रभान को सुपुर्द कर दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।