बिलासपुर में पीएम मोदी के लिए अभद्र शब्द बोलने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

<p><em>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए&nbsp;बिलासपुर में कांग्रेस के एक नेता की सभा&nbsp;के दौरान एक शख्स अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। इस शख्स के इन शब्दों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया और इसके विरुद्ध एफआईआर भी करा दी। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी की पहचान की और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया।</em></p>

बिलासपुर में पीएम मोदी के लिए अभद्र शब्द बोलने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
16-04-2024 - 01:20 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यहां के मस्तूरी पुलिस स्टेशन में आरोपी अरविंद सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर की गयी है।  बताया जा रहा है कि एक कांग्रेस नेता के एक कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने अपशब्द कहे थे. जब भाजपा बीनेताओं ने पूरे मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई को इसके बाद मामला दर्ज किया गया था।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले की मस्तूरी विधानसभा के भदौरा में शनिवार को कांग्रेस नेता की जनसभा थी.।यहां मंच से कांग्रेस नेता ने जमकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इसी सभा के दौरान एक शख्स ने जोर-जोर से चिल्ला कर पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे। भाजपा ने इस पर आपत्ति दर्ज की और सोशल मीडिया में शेयर की जा रही वीडियो का विरोध करते हुए पुलिस को पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि जब शख्स सभा में खड़े होकर अपशब्द कह रहा था ,उसी दौरान उसकी वीडियो रिकॉर्ड हो गई थी।  इस वीडियो को छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने अकाउंट से भी शेयर किया है और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। भाजप ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस की शह से इन लोगों ने ऐसी हिम्मत दिखाई है। भाजपा ने पोस्ट में लिखा कि देश देख रहा है कैसे ये मानसिक तौर पर दिवालिया पार्टी महिलाओं के प्रति अपनी सोच प्रदर्शित कर रही है।

मामले में बीजेपी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द करने वाले शख्स के खिलाफ संगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अरविंद सोनी के रूप में की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।