बजट के बाद तोहफे बांटने निकले गहलोतः आज से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री
<p><em><strong>भारी भरकम बजट और अनेक लोकलुभावन घोषणाओं के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री आज राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।</strong></em></p>
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी से 20 फरवरी तक 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे। प्रतापगढ़ के धरियावद और जोधपुर में कई विकास कार्यों की जनता को सौगात देंगे। सीएम गहलोत जोधपुर में राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे फेज का शिलान्यास करेंगे।
गहलोत 18 फरवरी को सुबह 10 बजे जयपुर से अपने विशेष विमान से रवाना होकर 11 बजे तक उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11ः30 बजे प्रतापगढ़ के धरियावद पहुंचेंगे। यहां पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1ः30 बजे सिरोही के शिवगंज में चोटिला में पहुंचेंगे। यहां पर वे मारवाड़ मीणा समाज के महासम्मेलन में शामिल होंगे। यहां से सीएम गहलोत शाम 4 बजे जोधपुर पहुंचेंगे।
What's Your Reaction?