पर्यटक गाइड परीक्षा: दस्तावेज सत्यापन का आज अंतिम दिन

पर्यटक गाइड परीक्षा: दस्तावेज सत्यापन का आज अंतिम दिन
30-10-2022 - 01:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पर्यटक गाइड चयन के लिए हुई लिखित परीक्षा में सफल अजमेर, नागौर एवं भीलवाड़ा के अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन 30 अक्टूबर तक करा सकते है। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म के साथ अजमेर जिला मुख्यालय पर होटल खादिम स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र पर दोपहर 2 से 4 बजे के बीच पहुंचना होगा।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक संजय जौहरी ने बताया कि अजमेर, नागौर एवं भीलवाड़ा तीनों जिलों से पर्यटक गाइड के लिए हुई लिखित परीक्षा में कुल 285 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। पहले इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 21 अक्टूबर तक किया जा जाना था। कुछ अभ्यर्थी इस अवधि में सत्यापन नहीं करा पाए थे। इसलिए विभाग ने राहत देते हुए सत्यापन करवाने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।