पश्चिम ने भारत को लूटा, अब रूस... पुतिन दहाड़े- ऐसा होने नहीं देंगे

<p><em><strong>व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम रूस को उपनिवेश बनाना चाहता है। उन्होंने भारत जैसे देशों को लूटा है। (लेकिन) हमने खुद को कॉलोनी नहीं बनने दिया।</strong></em></p>

पश्चिम ने भारत को लूटा, अब रूस... पुतिन दहाड़े- ऐसा होने नहीं देंगे
30-09-2022 - 11:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों ने भारत को लूटा और अब उनकी नजर रूस पर है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने क्रेमलिन में आयोजित एक समारोह में यूक्रेन के चार इलाकों डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन को रूसी क्षेत्र घोषित कर दिया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि इस क्षेत्र को लोग अब रूस के नागरिक हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने रूस के पूर्ववर्ती नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के बहकावे में आकर अपनी सामरिक शक्ति को कम किया, जबकि दूसरे देश हमने हथियारों के जखीरे को वैसे ही बनाए रखे। पुतिन ने आरोप लगाया कि नरसंहार का असली आरोपी अमेरिका है, जिसने दुनियाभर के देशों पर झूठे आरोप लगाकर हमले किए और लाखों लोगों को मार डाला।
'पश्चिम ने भारत को लूटा, रूस पर थी बुरी नजर'
व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम रूस को उपनिवेश बनाना चाहता है। उन्होंने भारत जैसे देशों को लूटा है। (लेकिन) हमने खुद को कॉलोनी नहीं बनने दिया। पुतिन ने कहा कि रूस सोवियत संघ को फिर से बनाने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। यूएसएसआर अब नहीं है। हम अतीत को वापस नहीं ला सकते हैं और रूस को अब इसकी आवश्यकता नहीं है। हम इसके लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। पुतिन ने पहले दावा किया था कि आखिरी सोवियत नेताओं ने हमारे महान देश को नष्ट कर दिया था।

यूक्रेन और पश्चिम सुन ले- डोनबास के लोग हमारे नागरिक
पुतिन ने कहा कि डोनबास के लोगों ने आठ साल तक नरसंहार, गोलाबारी और नाकाबंदी का सामना किया है। खेरसॉन और ज़ापोरोज़े में अधिकारियों ने रूस और रूस की हर चीज के प्रति घृणा फैलाने का प्रयास किया। जब जनमत संग्रह हो रहे थे कीव ने चुनाव आयोगों में काम करने वाली महिला स्कूली शिक्षकों को निशाना बनाने और जनमत संग्रह में भाग लेने वाले लाखों लोगों के खिलाफ दमन की धमकी दी। पुतिन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कीव के अधिकारियों और पश्चिम में उनके वास्तविक आकाओं सहित हर कोई मेरी बात सुने और याद रखे कि ये लोग हमेशा के लिए हमारे नागरिक बन रहे हैं। हम कीव शासन से तत्काल संघर्ष विराम, सभी शत्रुताओं को समाप्त करने का आह्वान करते हैं। हम इसके लिए तैयार हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।