गोरी नागोरी संग छमक छमक नाचे सलमान
<p><em><strong>राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागोरी ने सलमान खान के साथ बिग बॉस के मंच पर कमर मटकाई।</strong></em></p>
आखिरकार बिग बॉस 16 का इंतजार खत्म हो गया है। बस कुछ घंटे ... और फिर टीवी जगत का सबसे बड़ा शो कई महीने के लिए हाजिर हो जाएगा। बिग बॉस 16 के प्रीमियर से ठीक पहले धमाकेदार प्रोमो वीडियो सामने आया है, इसमें बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट गोरी नागोरी के साथ सलमान खान देसी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
हरियाणा की सपना चौधरी की तरह राजस्थान की गोरी नागोरी भी डांसिंग क्वीन हैं। जिनका गाना गोरी नाचे नागोरी नाचे आपने जरूर डीजे पर सुना ही होगा। अब मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि वह भी बिग बॉस 16 में नजर आएंगी।
राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागोरी ने सलमान खान के साथ बिग बॉस के मंच पर कमर मटकाई। साथ ही, राजस्थानी में दोनों गपशप भी करते आए। बिग बॉस 16 शनिवार से शुरू होने जा रहा है। जिसमें यूट्यूबर अब्दू रोजिक, इमली फेम सुंबुल तौकीर, निम्रत कौर से लेकर कई धांसू कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। 1 अक्टूबर 2022 को रात 9.30 बजे शो प्रीमियर होगा।
What's Your Reaction?