फ्लाइट में यात्रियों का छूटा पसीना, चंडीगढ़ से जयपुर तक टिश्यू पेपर बांटती रही सभी एयर होस्टेस

<p><em><strong>चंडीगढ़ से जयपुर आ रही फ्लाइट का एसी खराब होने के बावजूद पायलट चंडीगढ़ से जयपुर ले आया। सवा घंटे तक यात्री गर्मी-पसीने से परेशान होते रहे। बाद में, इंडिगो ने मानी गलती और खेद जताया।</strong></em></p>

फ्लाइट में यात्रियों का छूटा पसीना, चंडीगढ़ से जयपुर तक टिश्यू पेपर बांटती रही सभी एयर होस्टेस
07-08-2023 - 08:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंडियो एयरलाइन की फ्लाइट में एक बार फिर घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। इससे यात्रियों सवा घंटे तक परेशानी भुगतनी पड़ी है। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइन ने खेद जताया और माफी भी मांगी। इंडियो एयरलाइन की फ्लाइट शनिवार को सुबह 10.25 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर सवा घंटे में जयपुर पहुंच गई लेकिन यात्रियों के लिए यह सफर मुसीबत भरा रहा। इस फ्लाइट के चंडीगढ़ से उड़ान भरते ही कुछ ही मिनट में तकनीकी कारणों से एसी अचानक बंद हो गया। जो जयपुर पहुंचने तक नहीं चला। इस सवा घंटे के सफर में फ्लाइट में सवार यात्रियों का गर्मी और पसीने से हाल बेहाल हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे, महिला व बुजुर्ग यात्रियों को हुई। वे सुरक्षा कार्ड, पेपर, अखबार, किताबो का पंखे के रुप में उपयोग करते रहे। सफर के दौरान एयर होस्टेस लोगों को टिश्यू पेपर बांटती रही।
वीडियो शेयर हुआ तब होश उडे
इस फ्लाइट में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा भी सवार थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो उन्होंने अपने सोशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और इस सफर को सबसे भयानक अनुभव बताया। इसके बाद इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर माफी मांगते हुए खेद जताया। बयान में बताया कि जयपुर उतरने के बाद फ्लाइट के एसी को ठीक कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।