सड़क पर किलेबंदी में चलेंगे राहुल...राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के लिए 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

<p><em><strong>अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात वीके सिंह एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सुरक्षा एस सेंगाथिर ने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित रेंज आईजी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए ।</strong></em></p>

सड़क पर किलेबंदी में चलेंगे राहुल...राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के लिए 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
27-11-2022 - 08:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के समय सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात वीके सिंह एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सुरक्षा एस सेंगाथिर ने शनिवार को यात्रा गुजरने वाले जिलों के पुलिस अधीक्षकों से इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
एडीजी वी के सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़, कोटा ग्रामीण, कोटा शहर, बूंदी, सवाईमाधोपुर, दौसा एवं अलवर से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के लिये पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस दौरान 3-4 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इनके लिए ड्यूटी के दौरान खाने-पीने, रात्रि विश्राम इत्यादि प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारियाँ शुरू की जा चुकी हैं।
कोटा रेंज से होगी प्रारंभ
एडीजी ने बताया कि कोटा रेंज से यात्रा राजस्थान में प्रारंभ हो रही है। कोटा रेंज की टीम समीपवर्ती मध्यप्रदेश राज्य में जाकर एडवांस में चल रही व्यवस्थायें देख कर आई है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आने वाली भीड़ एवं वीवीआईपी की सुरक्षा को ध्यान में रखते यात्रा रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन की प्लानिंग की जा रही है।
वीडियो काॅन्फ्रेंस में इंतजामों पर चर्चा
वीडियो कॉन्फ्रेंस में यात्रा के दौरान किए जाने वाले बन्दोबस्त, ट्रैफिक व्यवस्था, डाइवर्जन, वीवीआईपी ओर वीआईपी की सुरक्षा, कानून व्यवस्था की सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजामों, नुक्कड़ सभा के दौरान पुख्ता व्यवस्था तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था के बारे में चर्चा कर इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित रेंज आईजी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।