मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां से ट्रेन में टीटीई ने की बदसलूकी

<p><em><strong>हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बिहार से कोलकाता की यात्रा के दौरान टीटीई ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया।</strong></em></p>

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां से ट्रेन में टीटीई ने की बदसलूकी
16-10-2022 - 11:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हसीन जहां ने भारतीय रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया है। हसीन जहां के अनुसार जब वे बिहार के कटिहार से कोलकाता के लिए यात्रा कर रही थीं, इसी दौरान टीटीई ने मालदा स्टेशन पर उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि मैं एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बिहार गई थी। वहां फ्लाइट की सुविधा नहीं होने के कारण मैं जोगबनी एक्सप्रेस से वापस कोलकाता की यात्रा कर रही थी। ट्रेन में मेरा बर्थ ऊपर का था लेकिन सहयात्री से मैंने निचले बर्थ के लिए अनुरोध किया और वह मान गए। 
मालदा स्टेशन पर हुई यह घटना
उन्होंने आगे लिखा कि जब ट्रेन मालदा स्टेशन पर पहुंची थी तो टीटीई मेरे बर्थ के पास एक दूसरे यात्री के साथ पहुंचे और उन्होंने मुझसे गलत तरीके से पूछताछ की और मुझे उस सीट से हटने के लिए बोला। इस दौरान टीटीई ने मेरा मोबाइल भी फेंक दिया।
फरक्का स्टेशन पर हसीन जहां ने पुलिस के की शिकायत
हालांकि मेरी शिकायत के बाद पुलिस की एक टीम फरक्का स्टेशन पर आई और पूरी सुरक्षा के साथ मैं कोलकाता पहुंची। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करती हूं लेकिन जिस तरह का व्यवहार टीटीई ने किया वह काफी आहत करने वाला है।
शमी से अलग रह रही हैं हसीन जहां
हसीन जहां फिलहाल मोहम्मद शमी से अलग रह रही हैं। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। शमी और हसीन जहां के बीच साल 2018 से ही अनबन चल रही है। शमी की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा, दहेज और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद से ही दोनों अलग रह रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।