तीर्थयात्रा के लिए रेलवे ने दी शानदार योजना, 13650 रुपये में घूमिये वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या

तीर्थयात्रा के लिए रेलवे ने दी शानदार योजना, 13650 रुपये में घूमिये वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या
10-10-2022 - 09:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

किसी का यदि धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है तो उसके लिए रेलवे की बहुत ही शानदार टूर पैकेज यानी यात्रा योजना सामने आई है। रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी की इस यात्रा योजना में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा के लिए किराया 13,650 रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाएगा।

‘Varanasi Prayagraj Ayodhya Tour Ex Indore’ नाम के इस 5 रात और 6 दिन के टूर पैकेज की शुरुआत इंदौर से होगी। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है। इस टूर पैकेज में तीर्थ यात्रियों ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज का लाभ हर बुधवार को उठाया जा सकता है।
इस टूर पैकेज के तहत रेलगाड़ी प्रत्येक बुधवार इंदौर रेलवे स्टेशन से 10:15 पूर्वाह्न रवाना होगी। यदि यात्रियों का कोई  ग्रुप है और वे साथ यात्रा कर रहे हैं तो तीन पैसेंजर के ग्रुप प्रति व्यक्ति खर्च 15,100 रुपये है। यदि दो लोग साथ यात्रा कर रहे हैं तो ऑक्युपेंसी के अनुसार उनके लिए प्रति व्यक्ति खर्च 18,400 रुपये है। बच्चे के लिए बेड सहित 11,900 रुपये और बिना बेड 10,750 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

अगर यात्रियों का ग्रुप 4-5 का है तो ऑक्युपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 13,650 रुपये है। वहीं डबल ऑक्यूपेंसी का प्रति व्यक्ति खर्च 15,300 रुपये है। बच्चे के लिए बेड सहित 10,450 रुपये और बिना बेड 9,300 रुपये चार्ज है।
इस टूर पैकेज के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।