अब वंदे भारत को कोच रायबरेली में बनेंगे, रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव की घोषणा

<p><em><strong>भारत के रेलवे अश्वनी वैष्णव ने शनिवार, 4 नवंबर को रायबरेली की मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) का निरीक्षण किया और कैफियत एक्सप्रेस के 24 तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित रेल डिब्बों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।</strong></em></p>

अब  वंदे भारत को कोच रायबरेली में बनेंगे, रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव की घोषणा
06-11-2022 - 02:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि रायबरेली की इस फैक्ट्री प्रधानमंत्री मोदी के दिशानिर्देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भविष्य में वंदे भारत कोचों का निर्माण भी यहीं से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एमसीएफ रायबरेली को 150 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। फैक्ट्री निरीक्षण के दौरान वैष्णव के साथ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौजूद थे। वैष्णव ने रेलकोच में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए डेढ़ लाख रोजगारों की चल रही भर्ती का हवाला देते हुए कहा कि जल्द ही स्टाफ की कमी पूरी हो जाएगी।

मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात की और उनसे वहां पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दिए जाने के लिए रेल कोच के जीएम को निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।