राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने नीदरलैंड में डच पार्लियामेंट और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का अवलोकन किया

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने नीदरलैंड में डच पार्लियामेंट और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का अवलोकन किया
02-09-2022 - 10:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सी.पी.जोशी ने शुक्रवार को नीदरलैंड में डच पार्लियामेंट और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का अवलोकन किया। डॉक्टर जोशी  ने डच पार्लियामेंट  की विदेश मामलात समिति  के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की ।  समिति के अध्यक्ष  श्री रूडमर हीरेमा ने डॉक्टर जोशी का अभिवादन किया और पार्लियामेंट की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा और नीदरलैंड में भारत की राजदूत श्रीमती रीनत संधू  मौजूद थी। डॉ जोशी ने नीदरलैंड में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस पीस पैलेस को भी देखा और वहां की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के संबंध में विभिन्न न्यायिक प्रक्रियाओं को जाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।