राजस्थान में आज महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री: स्मारक, संग्रहालय में भी टिकट नहीं लगेगा

<p>राजस्थान में कल महिलाओें के लिए कई जगह फ्री सुविधाएं रहेंगी। आज रात 12 बजे से रोडवेज में सफर करने पर महिलाओं को किराया नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही, जो महिलाएं आज जयपुर समेत राज्य के दूसरे शहरों में बने स्मारक, संग्रहालय घूमने जाती हैं। उन्हें वहां भी एंट्री टिकट फ्री में मिलेगा।</p>

राजस्थान में आज महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री: स्मारक, संग्रहालय में भी टिकट नहीं लगेगा
08-03-2024 - 10:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महिला दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय किया है। इस निर्णय के तहत महिलाओं से राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान सीमा के अंदर किराया नहीं लिया जाएगा। हालांकि एसी और वॉल्वो बसों में किराया यथावत रहेगा। किराए में यह छूट 8 मार्च रात 11.59 बजे तक रहेगी। रोडवेज के साथ जयपुर शहर में चलने वाली जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर और मिड्डी बसों में भी महिलाओं को किराए में छूट रहेगी।
स्मारकों में एंट्री पर नहीं लगेगा शुल्क
राजस्थान में राज्य सरकार के अधीन आने वाले स्मारक, संग्रहालयों में भी राज्य सरकार ने छूट दी है। जयपुर की बात करें तो 8 मार्च को ईसरलाट, सिसोदिया रानी का बाग, अल्बर्ट हॉल, जंतर-मंतर, हवामहल, आमेर, जयगढ़, नाहरगढ़ किला के अलावा पटवा की हवेली जैसलमेर, जालौर का किला, गागरोन का किला झालावाड़ समेत अन्य स्थल शामिल है। इन स्थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों से एंट्री पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।