राजस्थानः मंत्रिमंडल विस्तार पूरा ..आज 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले और 5 सहयोगी राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

<p><em>आज शनिवार, 30 दिसंबर&nbsp; 2023 को आखिरकार राजस्थान के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल की टीम में आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार वाे राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। सर्वाधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शपथ ग्रहण समारोह से शामिल नहीं हुए।&nbsp;&nbsp;&nbsp;</em></p>

राजस्थानः मंत्रिमंडल विस्तार पूरा ..आज 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले और 5 सहयोगी राज्य मंत्रियों ने ली शपथ
30-12-2023 - 05:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 15 दिसंबर 2023 को पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र की विधायक दिया कुमारी और दूदू से विधायक प्रेमचंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद विधानसभा का गठन हुआ। तब से हर दिन मंत्रिमंडल के गठन की प्रतीक्षा की जा रही थी। इस मंत्रिमंडल की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि करणपुर क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को स्वतंत्र विभाग के प्रभार वाला मंत्री बनाया गया है।

आज जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं..

राजस्थान की मंत्रिपरिषद 

 कैबिनेट मंत्री 

1. किरोड़ी लाल मीणा 
2. गजेंद्र सिंह खींवसर 
3. राज्यवर्धन राठौड़
4. बाबू लाल खराड़ी
5. मदन दिलावर
6. जोगाराम पटेल
7. सुरेश रावत
8. अविनाश गहलोत
9. जोगाराम कुमावत
10. हेमंत मीणा
11. कन्हैया लाल चौधरी
12. सुमित गोदारा

 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 

13. संजय शर्मा
14. गौतम कुमार दक 
15. झाबर सिंह खर्रा 
16. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
17. हीरा लाल नागर

 राज्यमंत्री 

18. ओटाराम देवासी
19. डॉ. मंजू बाघमार
20. विजय सिंह चौधरी
21. केके विश्नोई
22. जवाहर सिंह बेडम
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।