आज से राजस्थान होगा 50 जिलों का, सीएम गहलोत करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
<p><em><strong>राजस्थान में सोमवार से नवगठित जिले भी अधिसूचना जारी होने के साथ ही अस्तित्व में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत कल बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जिला स्थापना कार्यक्रम में बटन दबाकर नवसृजित 19 जिलों की शिला पट्टिकाओ का अनावरण करेंगे।</strong></em></p>
राजस्थान में कल से नवगठित जिले भी अधिसूचना जारी होने के साथ ही अस्तित्व में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत जिला स्थापना कार्यक्रम में बटन दबाकर नवसृजित 19 जिलों की शिला पट्टिकाओ का अनावरण करेंगे। सबसे पहले धर्मगुरूओ की उपस्थिति में भारतीय संस्कृति के अनुसार हवन-पूजा होगी।
बटन दबाकर अनावरण करेंगे सीएम गहलोत
अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब इन नए जिलों में ओएसडी प्रशासन कलक्टर और ओएसडी पुलिस अब पुलिस अधीक्षक हो जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 से 12 बजे तक हवन-पूजा का कार्यक्रम होगा।
जारी होने के साथ ही अस्तित्व में आ जाएंगे 19 जिले
उसके बाद दोपहर 12.10 बजे से जिला कलेक्टर का उद्बोधन और अधिसूचना का पठन होगा। नवगठित जिले जयपुर और जयपुर ग्रामीण का जिला स्थापना कार्यक्रम बिडला ऑडिटोरियम में होगा। दोपहर 12.15 बजे राजस्व मंत्री का उद्धबोधन होगा। उसके बाद सीएम गहलोत बटन दबाकर नवगठित जिलों की शिला पट्टिकाओं का अनावरण करेंगे। इसके लिए मंत्रियो को अलग-अलग नवगठित जिलों में जिला स्थापना कार्यक्रम में रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला स्थापना कार्यक्रम में रहने के निर्देश
जिसमें मंत्री सुखराम विश्नोई-सांचैर, उदयलाल आंजना-डीडवाना-कुचामन, गोविंदराम मेघवाल-अनूपगढ, शकुंतला रावत-नीमकाथाना, हेमाराम चैधरी-बालोतरा, प्रमोद जैन भाया-केकडी, राजेन्द्र सिंह यादव-कोटपूतली-बहरोड, भजनलाल जाटव-गंगापुर सिटी, विश्वेन्द्र सिंह-डीग, टीकाराम जूली-खैरथल-तिजारा, प्रतापसिंह खाचरियावास-सलूंबर, महेश जोशी-शाहपुरा, ममता भूपेश-ब्यावर, शांति धारीवाल- दूदू, बीडी कल्ला और शाले मोहम्मद को फलौदी की जिम्मेदारी दी गई हैं।
जयपुर-जोधपुर में ये मंत्री
वही, मंत्री लालचंद कटारिया को जयपुर और जयपुर ग्रामीण जिले की जिम्मेदारी सौंपी हैं। मंत्री सुभाष गर्ग को जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई हैं। ये सभी मंत्री नवगठित जिलों में जिला स्थापना कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
What's Your Reaction?