राजस्थान: आरपीएससी सदस्य बनाए गए कर्नल केसरी सिंह विवाद पर सीएम गहलोत का बड़ा बयान

<p><em><strong>राजस्थान लोक सेवा आयोग में हाल में नियुक्त किए गए कर्नल केसरी सिंह को लेकर छिड़े विवाद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है।</strong></em></p>

राजस्थान: आरपीएससी सदस्य बनाए गए कर्नल केसरी सिंह विवाद पर सीएम गहलोत का बड़ा बयान
14-10-2023 - 09:11 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान लोक सेवा आयोग में हाल में नियुक्त किए गए कर्नल केसरी सिंह को लेकर छिड़े विवाद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम गहलोत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि एक तरफ हमारी सरकार ने 3 लाख भर्ती निकालने का ऐतिहासिक कार्य किया जो शायद देश में सर्वाधिक है। 
दूसरी तरफ पेपर लीक की कुछ घटनाएं सामने आईं (अधिकांश राज्यों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, आर्मी और ज्यूडिशियरी तक में पेपर लीक हो गए)। यह सोचकर सरकार ने प्रयास किया कि आर्मी बैकग्राउंड के अधिकारियों को राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान अधीनस्थ सेवा बोर्ड जैसी संस्थाओं में स्थान दिया जाए। जिससे इन संस्थाओं की विश्वसनीयता कायम रहे।
हाल ही में सरकार ने आरएसएसबी के अध्यक्ष के रूप में मेजर जनरल आलोक राज एवं आरपीएससी में सदस्य के रूप में कर्नल केसरी सिंह की नियुक्ति की सिफारिश की थी। इन दोनों ने ना तो अप्लाई किया और ना ही इनकी कोई सिफारिश आई। इनकी 37 साल और 20 साल की सैन्य सेवाओं को देखते हुए इनको नियुक्त किया गया।
किसी भी सेना में रहे व्यक्ति से जाति, धर्म, वर्ग इत्यादि से ऊपर उठकर देशसेवा की उम्मीद की जाती है। सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर देते हैं इसलिए उनका समाज में सम्मान होता है। कर्नल केसरी सिंह की नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर उनके कुछ बयान वायरल हुए हैं, जो जाति विशेष और व्यक्ति विशेष को लेकर दिए गए हैं जो निंदनीय, पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उनकी टिप्पणियों से मुझे भी बेहद दुख पहुंचा है। हमारी सरकार ने उनके सैन्य बैकग्राउंड को देखते हुए उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी।
दरअसल, गहलोत सरकार ने उन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया था, जिसके बाद से ही उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कर्नल केसरी सिंह के कई बयान भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह जाति विशेष और व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।