राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, बारिश-अंधड़ से पलटेगा मौसम
<p><em><strong>राजस्थान में मौसम बदल रहा है और 5 संभागों में हल्की बारिश के आसार हैं। दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। </strong></em></p>
प्रदेशवासियों को दिन में झुलसा रही गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर 5 संभागों में हल्की बारिश होने व तेज रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। बौछारें गिरने पर दिन और रात के तापमान में गिरावट होने और सुबह शाम में गुलाबी सर्दी का जोर बढने की संभावना है।
5 संभागों में 15 से पलटेगा मौसम
विक्षोभ के असर से जयपुर समेत भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में तेज गति से हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। माना रहा है कि विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 18 अक्टूबर तक बारिश का दौर संभागों में सक्रिय रहने वाला है। ऐसे में हवा में नमी बढ़ने पर सुबह शाम में महसूस हो रही गुलाबी सर्दी का असर भी बढ़ने वाला है।
दिन व रात में उछला पारा
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हवा में सापेक्षित आर्द्रता में हुई वृद्धि के कारण सूर्यास्त के बाद भी मौसम शुष्क रहा। हालांकि देर रात से लेकर सुबह तक मौसम में ठंडक महसूस हुई। 24 घंटे में फलौदी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। वहीं, पिलानी में दिन में पारा 38 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा जबकि बीती रात पारा एक डिग्री बढ़कर 24.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ।
माउंटआबू में मौसम सर्द
बीती रात सिरोही में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। सीकर के फतेहपुर में रात का तापमान 18.1, करौली 19.2 और हनुमानगढ़ के संगरिया में भी रात में पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में बीती रात के तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई ।
What's Your Reaction?