राजस्थान को मिलीं 162 नयी मेडिकल पीजी सीटें, 156 अकेले पाली मेडिकल काॅलेज को
<p><em><strong>स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पाली के लिए पीजी की 156 सीटें एवं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज अजमेर के लिए सुपर स्पेशलिटी की 6 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत की गई हैं।</strong></em></p>
प्रदेश चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विषिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। बेहतर प्रबंधन का ही परिणाम है कि राजस्थान के 2 मेडिकल काॅलेज में 162 नवीन पीजी सीटों को केन्द्र की स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पाली के लिए पीजी की 156 सीटें एवं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज अजमेर के लिए सुपर स्पेशलिटी की 6 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत की गई हैं।
आधारभूत चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में मेडिकल काॅलेज स्थापित किए जा रहे है। सरकार द्वारा राजमेस के तहत खोले गये मेडिकल काॅलेज के पूर्ण क्षमता एवं बेहतर तरीके से संचालन का ही परिणाम है कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पाली के लिए भारत सरकार द्वारा 156 पीजी सीटों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। प्रदेष में पहली बार राजमेस के तहत संचालित किसी भी काॅलेज में पीजी सीटों की स्वीकृति मिली है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में मेडिकल काॅलेज खोलने की घोषणा के क्रम में अब तक 12 मेडिकल काॅलेज शुरू किए जा चुके हैं और 5 नये मेडिकल काॅलेज तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए मेडिकल काॅलेजों का संचालन पूर्ण क्षमता और बेहतर प्रबंधन के साथ किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पीजी सीटों के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार द्वारा तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेष में पीजी की सीटें बढ़ने से आमजन को विषेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा 193 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का प्रावधान किया गया है।
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा षिक्षा विभाग टी. रविकांत ने बताया कि पाली मेडिकल काॅलेज में एनाटोमी, फिजियोलाॅजी, बायो केमेस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसिन, डरमेटोलाॅजी, साइकेट्री, आॅफथैल्मोलाॅजी, ईएनटी एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन की 5-5, माइक्रोबायोलाॅजी, फार्माकोलाॅजी, कम्युनिटी मेडिसिन तथा रेडियो डायग्नोसिस की 7-7, गायनेकोलाॅजी, आॅर्थोपेडिक्स तथा पिडियाट्रिक्स की 9-9, पैथोलाॅजी एवं एनेस्थीसिया की 11-11 तथा जनरल सर्जरी एवं जनरल मेडिसिन की 17-17 पीजी की सीटें स्वीकृत हुई हैं।
What's Your Reaction?