ट्विटर अकाउंट रीस्टोर होते ही क्वीन कंगना पुराने फाॅर्म में, बॉलीवुड पर ट्रवीट के जरिए कर डाली बमबारी
<p><em><strong>दो साल बाद रीस्टोर हुए ट्विटर अकाउंट पर लौटते ही कंगना रनौत ने बुधवार , 25 जनवरीको एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। इस बार कंगना के निषाने पर नेपोटिज्म, मतलबी लोग और बाॅलीवुड थे।</strong></em></p>
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने अपना ट्विटर अकाउंट रीस्टोर होने के अगले ही दिन फिल्मोद्योग पर एक बार हमला बोला है, और उसे बेहद भद्दा बताया है, जो कला की कीमत को नहीं समझता।
दो साल बाद रीस्टोर हुए अकाउंट पर कंगना ने बुधवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने लिखा, ‘फिल्म उद्योग इतना भद्दा है कि जब भी वे अपनी किसी कोशिश या कला की कामयाबी को दर्शाना चाहते हैं, वे आपके मुंह पर पैसा दे मारते हैं, जैसे कला का कोई और मकसद है ही नहीं... ऐसा करना उनके गिरे हुए स्तर की पोल खोल देता है।’
इसके बाद कंगना रनौत ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘पुराने वक्त में कला मंदिरों में खिली थी, और फिर धीरे-धीरे साहित्य और थिएटर के रास्ते सिनेमाघरों तक पहुंची... यह उद्योग जरूर है, लेकिन इसे अरबों-खरबों डॉलर वाले अन्य व्यवसायों की तरह आर्थिक फायदे के लिए तैयार नहीं किया गया है, और इसी वजह से कला और कलाकारों की पूजा की जाती है, उद्योगपतियों या अरबपतियों की नहीं।’
फल्मोद्योग पर बरसते हुए तीसरे ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा, ‘सो, भले ही कलाकार खुद ही समूचे मुल्क में कला के माहौल को प्रदूषित करने में जुटे हों, उन्हें ऐसा ढके-छिपे तरीके से करना चाहिए, खुलेआम बेशर्मी से नहीं...।’
What's Your Reaction?