राजस्थान के खेल मंत्री अशोक 'चांद ना ' उवाच...चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम..!

<p>भारत चांद पर जा पहुंचा है। आज इसरो 23 अगस्त&nbsp; को चंद्रयान-3 की&nbsp;चांद के दक्षिण ध्रुव की सतर पर&nbsp;&nbsp;सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करवाई।&nbsp; देश के विज्ञानियों की इस&nbsp;मानवरहित अभियान की सफलता से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। लोग आपस में बधाइयां दे रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। राजस्थान के एक मंत्री ने भी खुशी जाहिर की है और बधाई देते आश्चर्यजनक रूप से चांद पर पहुंचे यात्रियों को सलाम भेजा है..!&nbsp;&nbsp;</p>

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक 'चांद ना ' उवाच...चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम..!
23-08-2023 - 11:55 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के खेल और युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना ने पत्रकारों को दिये बयान में कहा, हम कामयाब हुए हैं और सेफ लैंडिंग हुई..तो जो यात्री गये हैं हमारे..उनको सलाम करता हूं और हमारा देश एक कदम और साइंस में, स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा है उसकी सभी देश वासियों को बहुत बधाई देता हूं। चांदना के इस बयान के कांग्रेस के युवा नेता की सोशल मीडिया पर काफी फजीहत हो रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।