राहुल और प्रियंका गांधी के बाद टॉप लीडर है सचिन पायलट: गुढा

<p><em><strong>पायलट के पक्ष में बयान देकर गुढ़ा ने प्रदेश में नेतृत्व बदलने के मुद्दे को फिर हवा दे दी है</strong></em></p>

राहुल और प्रियंका गांधी के बाद टॉप लीडर है सचिन पायलट: गुढा
12-10-2022 - 08:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस में मचा सियासी घमासान शांत हुआ भी नहीं था कि राज्य मंत्री राजेंद्र गुढा ने एक बयान देकर इसको फिर गरमा दिया है। सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में सचिन पायलट हिंदुस्तान का टॉप लीडर है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाला नेता सचिन पायलट ही है। पायलट का ना केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश के युवाओं में भारी क्रेज है। पायलट के कोटा दौरे के दौरान उमड़ा हुजूम सबने देखा है। पायलट के पक्ष में बयान देकर गुढ़ा ने प्रदेश में नेतृत्व बदलने के मुद्दे को फिर हवा दे दी है।
रोक के बावजूद बयानबाजी
रविवार 25 सितंबर से सियासी घमासान के बाद आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए थे। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के गुट के नेताओं ने एक दूसरे को गद्दार करार दिया गया। लगातार बयानबाजी के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेसी नेताओं के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए बयानबाजी पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। इसके बावजूद भी मंत्री गुढ़ा लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। 
तीन दिन पहले बताया था अभिमन्यु
3 दिन पहले झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में आयोजित एक रैली में गुढ़ा ने कहा था कि सचिन पायलट के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र रचा गया। उन्हें अभिमन्यु की तरह घेर कर मारा जा रहा है। अब जयपुर में एक बार फिर बयान जारी किया है।
राजपूत समाज पर पन्नाधाय का कर्ज है
राजेंद्र गुढा ने कहा कि चित्तौड़गढ़ के राजकुमार को बचाने के लिए पन्नाधाय ने अपने बेटे चंदन की बलि दे दी थी। एक ऐतिहासिक तथ्य है। ऐसे में पन्नाधाय का राजपूत समाज पर एक बड़ा कर्ज है। इसे सभी मानते हैं। चूंकि पन्नाधाय गुर्जर थी और सचिन पायलट भी गुर्जर हैं। राजेंद्र गुढा ने इसी को जोड़ते हुए यह बयान जारी किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।