बुशरा बीबी की डायरी से सनसनीखेज खुलासे... इमरान से लेकर पार्टी को करती थी कंट्रोल
<p><em><strong>पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल तोशाखाना मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। उनकी तीसरी और वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी की डायरी लीक हुई है, जिसकी चर्चा सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया में हो रही है। बुशरा की डायरी अभी पाकिस्तानी जांच एजेंसी के पास है। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।</strong></em></p>
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल तोशाखाना मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। उनकी तीसरी और वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी की डायरी लीक हुई है। जिसकी चर्चा सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं पूरी दुनिया में हो रहा है। बुशरा की डायरी जो अभी पाकिस्तानी जांच एजेंसी के पास है, उसके कई पन्ने फटे हुए हैं। लेकिन जांच में पता चला है बुशरा का इमरान खान के खाने पीने से लेकर किसी से मिलने तक, सब कंट्रोल करती थीं।
इमरान का पूरा डायट प्लान
बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी है। उन्होंने साल 2018 में इमरान खान के पीएम बनने के बाद शादी की थी। बुशरा बीबी की डायरी में इमरान खान के डाइट प्लान तक लिखे हैं। उसमें लिखा है, कॉफी, शहद और जूस सुबह में पीना है। दोपहर के भोजन में कबाब, मछली, और मीट (मांस) के साथ विटामिन की गोलियां लेनी है। वहीं, सिर्फ आधी रात को इमरान खान को दूध पीने की अनुमति है।
कई खुलासे जिनसे मचेगा बवाल
बुशरा बीबी की डायरी से कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। जिसकी चर्चा पाकिस्तानी मीडिया में जोरों पर है। वहीं, बुशरा बीबी का सिर्फ इमरान ही नहीं बल्कि उनकी पार्टी पीटीआई पर भी काफी प्रभाव था। पीटीआई के सियासी फैसले बुशरा ही लिया करती थी। वहीं, कब किसे और कितना दबाव देना है, सभी फैसले बुशरा बीबी ही लिया करती थी।
बाजवा के लिए लिखा ‘मामू’
बुशरा बीबी की डायरी के सामने आने के बाद से ये खुलासा हुआ है कि कैसे इमरान खान की सोच और उनके व्यक्तित्व को अपने अनुसार ढालने के लिए साजिश रची थी। वहीं, उनके डायरी में पूर्व सेनाध्यक्ष बाजवा को “मामू” के रूप संबोधित किया गया है। कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों पर दबाव डालने के लिए डायरी में रणनीति का भी उल्लेख किया गया है।
इमरान को रोकने लगी थी
बुशरा का प्रभाव इतना बढ़ गया था कि, ‘इमरान खान को महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने से रोका जाने लगा।’ बुशरा के मार्गदर्शन पर पीटीआई काम करने लगी। कोर्ट में भी वकील और इमरान के बीच बातचीत को कंट्रोल करने लगी। वहीं, कोर्ट में भी इमरान को चुप रखा जाने लगा और बुशरा जानबूझकर कोर्ट में सरकार के ऐसे प्रश्नों को उछालने लगीं जो सरकार के विपक्षियों को चुनौती देता हो।
What's Your Reaction?