अमरीकी धमकी दरकिनार, हांगकांग ने दी पुतिन के करीबी रूसी व्यापारी की सुपरयॉट को पार्किंग
<p><em><strong>अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अगर हांगकांग प्रतिबंधित व्यक्तियों के लिए पनाहगाह बना रहा तो उसके वित्तीय केंद्र का दर्जा खतरे में पड़ सकता है</strong></em></p>
अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित रूसी व्यापारी एलेक्सी मोरदाशोव की एक आलीशान याट को अपने यहां पार्किंग देकर हांगकांग ने एक प्रकार से अमेरिका के खिलाफ एक तरह से मोर्चा ही खोल दिया है। हांगकांग के नेता जॉन ली ने मंगलवार को कहा कि वह केवल संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को लागू करेंगे। इससे पहले अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अगर हांगकांग प्रतिबंधित व्यक्तियों के लिए पनाहगाह बना रहा तो उसके वित्तीय केंद्र का दर्जा खतरे में पड़ सकता है।
ली का बयान मंगलवार को तब आया जब कुछ दिन पहले पुतिन के करीबी रूसी कारोबारी एलेक्सी मोरदाशोव की एक आलीशान याट (नौका) शहर के तट पर रुकी। फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद मोरदाशोव पर अमेरिका, ब्रिटेन तथा यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाया था।
अमेरिका नहीं, संयुक्त राष्ट्र का प्रतिबंध मानेंगे
हांगकांग के अधिकारियों ने कहा है कि वे अन्य सरकारों की ओर से लगाए गए एकतरफा प्रतिबंध को लागू नहीं कर सकते हैं। ली ने पत्रकारों से कहा, हम ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं जिसका कोई कानूनी आधार नहीं हो। हम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को मानेंगे, यही हमारा तंत्र है।
दो हेलिपैड, 40 केबिन वाली नाव
गौरतलब है कि नॉर्ड की लंबाई 141.6 मीटर है और इसपर दो हेलीपैड, स्वीमिंग पूल और 20 केबिन बने हुए हैं। यूक्रेन पर फरवरी में रूस के हमले के जवाब में अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने मोर्दाशोव पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
What's Your Reaction?