राजस्थान में 93 हजार पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द
<p><em><strong>सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर गैस्ट फैकल्टी में ये शिक्षक लगाए जाने थे।</strong></em></p>
राजस्थान में 93 हजार पदों पर होने वाली शिक्षकों की भर्ती को रद्द कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर गैस्ट फैकल्टी में ये शिक्षक लगाए जाने थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने भर्ती परीक्षा रद करने का आदेश सोमवार को जारी किया। उधर, प्रदेश में वनपाल भर्ती की पूरी परीक्षा की सवालों के घेरे में आ गई है। 2300 पदों पर हुई वनरक्षक भर्ती की परीक्षा साल 2020 में निकाली गई थी। 12 नवंबर को परीक्षा हुई। लेकिन सभी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच दूसरी पारी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया। 100 में से 26 सवालों के जवाब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए थे। पांच से छह लाख की रकम लेकर ये पर्चे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को बेचे गए थे।
जानकारी के अनुसार प्रश्न पत्र के 100 में से 62 सवालों के जवाब व्हाट्सअप पर पैसे देने वालों को भेजे गए थे। परीक्षा में दो लाख 11 हजार 174 परीक्षार्थी बैठे थे। प्रश्न पत्र लीक होने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजधानी जयपुर में प्रदर्शन कर राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के कार्यालय का घेराव किया। राजसमंद के पुलिस अधीक्षक सुधीर चैधरी ने बताया कि प्रश्न पत्र रेलमगरा से लीक हुआ था।
What's Your Reaction?