महा मुलाकातः ताइवान पर जिनपिंग ने बाइडेन को चेताया...रेखा पार न करें

<p><em><strong>चीनी सरकार की तरफ से बताया गया है कि शी ने बाइडेन से कहा,&nbsp;&lsquo;ताइवान का सवाल&rsquo; अमेरिका-चीन संबंधों में &lsquo;पहली खतरे की रेखा है, जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए&rsquo;।</strong></em></p>

महा मुलाकातः ताइवान पर जिनपिंग ने बाइडेन को चेताया...रेखा पार न करें
14-11-2022 - 10:49 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

करीब दो साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ सोमवार को अपनी पहली व्यक्तिगत बैठक की। जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर यह बैठक दोनों महाशक्तियों के बीच बढ़ते आर्थिक और सुरक्षा तनाव के बीच हुई।
इंडोनेशिया के एक लग्जरी रिसॉर्ट होटल में अमेरिका और चीनी झंडों की कतार की पृष्ठभूमि में मुलाकात के दौरान शी और बाइडेन ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और हाथ मिलाया। दोनों नेताओं ने मास्क नहीं लगा रखा था। दुनिया भर की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं-विकसित व उभरती अर्थव्यवस्थाएं- के नेताओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाइडेन रविवार को बाली पहुंचे थे जबकि शी सोमवार दोपहर बाद पहुंचे।
मानवाधिकारों पर जताई चिंता
इस मुलाकात के बाद वाइट हाउस ने कहा कि ताइवान के खिलाफ चीन की दबाव डालने वाली कार्रवाइयों पर बाइडेन ने आपत्ति जताई है। इसके अलावा उन्होंने शी जिनपिंग के सामने मानवाधिकारों को लेकर अपनी चिंता को भी रखा।
बाइडेन बोले, नया कोल्ड वॉर नहीं होना चाहिए
बाइडेन ने कहा, मेरी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ खुली व  स्पष्ट बातचीत हुई। हमने बहुत सारे मुद्दे उठाए। वन चाइना पॉलिसी नहीं बदली है। मुझे नहीं लगता कि चीन की ओर से ताइवान पर आक्रमण करने का कोई आसन्न प्रयास है। नया शीत युद्ध नहीं होना चाहिए। शी जिनपिंग ने सीधे अपनी बात रखी, वे कुछ प्रमुख मुद्दों पर समझौता करने को तैयार हैं। मैंने सचिव ब्लिंकेन से दोनों देशों के बीच संचार की लाइनें खुली रखने के लिए चीन की यात्रा करने को कहा है।

क्या बोले शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया उनके और राष्ट्रपति बाइडेन के बीच हो रही बैठक पर ध्यान दे रही है। चीनी सरकार की तरफ से कहा गया है कि शी ने बाइडेन से कहा कि ‘ताइवान का सवाल’ अमेरिका-चीन संबंधों में ‘पहली खतरे की रेखा है जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए’। एक अनुवादक के जरिये बात करते हुए उन्होंने कहा, दो प्रमुख देशों के नेताओं के रूप में हमें अमेरिका-चीन संबंधों के लिए सही दिशा निर्धारित करने की आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।