इधर ईशान-पांड्या धुन रहे थे पाक गेंदबाजों को , उधर दर्शकों में  धुन बज रही थी 'राम सिया राम', वीडियो वायरल

<p>भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो और कुछ यादगार लम्हे कैद न हों,, ऐसा तो हो नहीं सकता। &nbsp;खेले गए मैच का कोई नतीजा भले हे ना निकल पाया हो लेकिन भारत के लिए यह मैच यादगार रहा। &nbsp;इस मैच जब ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के की साझेदारी जिसमे वे पारी के दौरान जहां पाकिस्तान के गेंदबाजों की कुटाई कर रहे थे, वहीं बैकग्राउंड में &#39;राम सिया राम&#39; का गाना बज रहा था।&nbsp;</p>

इधर ईशान-पांड्या धुन रहे थे पाक गेंदबाजों को , उधर दर्शकों में  धुन बज रही थी 'राम सिया राम', वीडियो वायरल
02-09-2023 - 11:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'राम सिया राम' गाना
भारत-पाकिस्तान के मैच में एक समय ऐसा आया था जब पाकिस्तान के गेंदबाज अपना कहर बरपा रहे थे और 66 रन के स्कोर पर भारत के 4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। उसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उखेड़ दी।  कुछ देर बाद स्टेडियम में अनोखा दृश्य देखने को मिला। स्टेडियम में फिल्म आदिपुरुष का गाना "राम सिया राम" बजता हुआ सुनाई दिया।भारतीय क्रिकेटप्रेमियों ने यह गाना हार्दिक द्वारा हर बाउंड्री के बाद बजाया ।  मैच देखने गए दर्शकों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


भारत पाकिस्तान का मैच हुआ ड्रा
एशिया कप के सबसे बड़ा महामुकाबला बारिश की वजह से ड्रा हो गया है।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 267 रन का लक्ष्य रखा।  भारत के लिए खेलते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने 136 रनों की साझेदारी की। इसमें पांड्या ने 87 और ईशान ने 82 रनों की पारी खेली।  वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4, नसीम शाह और हारिस राऊफ ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। 

एशिया कप: भारत- पाकिस्तान के बीच महामुकाबला बारिश के कारण रद्द..!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।