राहतः पटरी पर लौट रही हैं 73 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें
NULL
रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने कोरोना काल में बंद सभी ट्रेनों को चलाने का फैसला हाल में किया था। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने 73 और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इनमें 65 अनरिजर्व्ड मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें और आठ आरक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इससे पहले उत्तर रेलवे ने 90 अनरिजर्व्ड मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने का फैसला किया था।
उल्लेखनीय है कि कोविड के दौरान कई ट्रेनें बंद की गई थी। साथ में यात्रियों के भीड़ को कम करने के लिए साधारण पैसेंजर ट्रेनों में भी मेल एक्सप्रेस का किराया वसूला जा रहा था। नए आदेश में यात्रियों से पुराने पैसेंजर साधारण कैटेगरी का ही किराया लेने का आदेश हैं। कोरोना काल से पहले देश में करीब 2800 पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं। लेकिन इसमें से करीब अभी 2300 पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं।
What's Your Reaction?