दो दिनों से खूब पी रहे थे दारू, तीसरे दिन हुआ दिखना बंद, चार की मौत
NULL
बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 से ज्यादा लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। गंभीर रूप से बीमार 6 लोगों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 35 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। मामला मकेर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां जहरीली शराब पीने से फिर 4 लोगों की मौत हो गई है।
चली गई आंखों की रोशनी
मृतकों में भाथा फुलवरिया निवासी पारस महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो और काशी महतो का 70 वर्षीय पुत्र कमल महतो बताए गए हैं। उधर, ओम नाथ महतो और चन्देश्वर महतो की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, आंखों की रोशनी गंवाने वालों में 48 वर्षीय सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं।
What's Your Reaction?