राहत: जनता जल योजना के संविदाकर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा मानदेय

राहत: जनता जल योजना के संविदाकर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा मानदेय
19-10-2022 - 10:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जनता जल योजना के अंशकालीन पंप चालकों का मानदेय एवं जेजेवाय के बकाया विद्युत बिलों का भुगतान दिवाली से पहले किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने इसे लेकर फील्ड अभियंताओं को आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि अल्प वेतन भोगी मानदेय कर्मियों को उनका मानदेय समय पर मिले ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। साथ ही, उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं पर कार्यरत ठेकेदार फर्मों को समय पर कार्य पूरा करने में आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए परियोजनाओं को गति प्रदान करने के भी निर्देश दिए।  
डॉ. अग्रवाल मंगलवार को यहां जल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फील्ड अभियंताओं एवं मुख्यालय के अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन एवं अन्य परियोजनाओं की प्रगति, पेयजल प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।