विदेशी यात्रियों को राहत, भारत सरकार ने खत्म की एयर सुविधा फॉर्म भरने की शर्त

<p><em><strong>अगस्त 2020 में कोरोना महामारी के चरम के दौरान एयर सुविधा पोर्टल को शुरू किया गया था। इसके जरिए विदेश से आने वाले सभी यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है।</strong></em></p>

विदेशी यात्रियों को राहत, भारत सरकार ने खत्म की एयर सुविधा फॉर्म भरने की शर्त
22-11-2022 - 07:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सरकार ने एक नोटिस में कहा है कि भारत आने वाले विदेशी यात्रियों को अब सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरने की शर्त खत्म कर दी है। सरकार ने एक नोटिस में कहा है कि भारत आने वाले विदेशी यात्रियों को अब सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। फ्रीक्वेंट फ्लायर्स और ट्रैवल इंडस्ट्री भारत के लिए उड़ान भरने से पहले एयर सुविधा फॉर्म भरने और जमा करने की शर्त को खत्म करने की मांग कर रहे थे।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार, 21 नवंबर की शाम को एक नोटिस में कहा, ‘वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए और कोविड-19 के टीकाकरण कवरेज में महत्वपूर्ण प्रगति के आलोक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश’ जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा फॉर्म जमा करना बंद कर दिया गया है।’ हालांकि, मंत्रालय ने आगे जोड़ा कि ‘कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर आगे जरूरत पड़ने पर इस नियम की समीक्षा की जा सकती है।’
वैक्सीन लगवाना भी अनिवार्य नहीं
इसके साथ ही अब अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए कोरोना की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, वैक्सीन लगवाना सुरक्षा के लिहाज से बेहतर रहता है। हाल ही में सरकार ने ऐलान किया था कि फ्लाइट में मास्क पहनना जरूरी नहीं है। लेकिन कोरोना को देखते हुए मास्क पहना जाना चाहिए. लेकिन अगर कोई मास्क नहीं पहनता है तो इसके लिए कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा.
क्या भरते थे फाॅर्म में
एयर सुविधा फॉर्म के जरिए विदेश से आने वाले सभी यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है, जैसे वो कहां से आए हैं, कहां जा रहे हैं, उसका पूरा पता, पहले किन-किन देशों में गए थे, उनका मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, पासपोर्ट डिटेल्स, संदिग्ध लक्षण आदि। इस फॉर्म का रजिस्ट्रेशन नंबर देने के बाद ही एयरलाइंस से बोर्डिंग पास जारी किया जाता था।
लोगों को हो रही थी असुविधा
दरसअल, एयर सुविधा फॉर्म भरने में पेंचीदगियों का आरोप लगाते हुए कई लोग शिकायत करते हैं कि इसकी वजह से उनकी फ्लाइट छूट गई। उन्हें पहले से इसके बारे में एयरलाइंस ने नहीं बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।