टे्न टू कश्मीरः बनिहाल-कटरा सेक्शन पर 9 किमी लंबी सुरंग का काम पूरा

टे्न टू कश्मीरः बनिहाल-कटरा सेक्शन पर 9 किमी लंबी सुरंग का काम पूरा
31-08-2022 - 11:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-कटरा रेलवे लिंक पर 9 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सुरंग का काम पूरा हो गया है। यह ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। सुरंग दो स्टेशन को जोडऩे वाले 111 किलोमीटर निर्माणाधीन रेलवे मार्ग में पड़ती है। इस मार्ग पर भारतीय रेलवे की यह तीसरी सुरंग है। करीब 12.6 किलोमीटर लंबी सुरंग टी-49बी के बाद इसका काम शुरू हुआ था। मंगलवार को इंजीनियरों ने टी-13 टनल का काम पूरा कर लिया। इससे पहले 14 अगस्त को रियासी जिले के कौरी क्षेत्र में चिनाब नदी पर रेलवे के दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का काम लगभग पूरा हो गया था।
अधिकारियों ने बताया कि इसी के साथ ही एस्केप सुरंग टी-13 पर काम शुरू कर दिया गया था। ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एस.के. माही ने बताया कि पूरी की गई सुरंग की कुल लंबाई 9.1 किलोमीटर और चौड़ाई 150 मीटर है। उन्हें उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के कटरा-बनिहाल खंड में दुग्गा और सावलकोट स्टेशन के बीच सुरंग पर निर्माण कार्य पूरा करने में सफलता मिली है। यह दो रेलवे स्टेशन को जोड़ेगी। जम्मू के छोर पर स्थित दुग्गा रेलवे स्टेशन इस सुरंग के पूरा होने से श्रीनगर छोर की ओर बसिंदाधर (सावलकोट) रेलवे स्टेशन से जुड़ गया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।