साॅरी राहुल जी! हमारी सेना ये डिजर्व नहीं करती... ‘पिटाई’ वाले बयान से नाराज विदेश मंत्री जयशंकर

<p><em><strong>भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी कड़ी में राहुल गांधी के एक बयान पर जमकर बवाल काटा जा रहा है। उस विवाद पर खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में जवाब दिया है।&nbsp;</strong></em></p>

साॅरी राहुल जी! हमारी सेना ये डिजर्व नहीं करती... ‘पिटाई’ वाले बयान से नाराज विदेश मंत्री जयशंकर
20-12-2022 - 07:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। तवांग में हुई झड़प के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से दिए गए एक बयान पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है। उन्होंने सेना के जवानों के लिए ‘पिटाई’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस विवाद पर लोकसभा में जवाब दिया है। 
जयशंकर का राहुल को दो टूक जवाब
एस. जयशंकर ने जोर देकर कहा है कि सेना के लिए पिटाई जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। वे इस प्रकार की भाषा के हकदार नहीं हैं। वे कहते हैं,  मैंने सुना है कि कुछ लोग मेरी समझदारी पर सवाल उठा रहे हैं। जब पता चलता है कि ये सुझाव कहां से आ रहा है। मैं सिर्फ सम्मान में झुक सकता हूं लेकिन जवानों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निशाने पर नहीं लेना चाहिए। हमारे जवान तो 13000 फीट की ऊंचाई पर सीमा की रक्षा कर रहे हैं। उनके लिए पिटाई जैसे शब्द का इस्तेमाल करना ठीक नहीं। उनके लिए इस शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।