समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उ.प्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, वेंटिलेटर पर लिया गया

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उ.प्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, वेंटिलेटर पर लिया गया
03-10-2022 - 09:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य रविवार, 2 अक्टूबर को अचानक बिगड़ गया। इसके बाद उन्हें सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करा दिया गया। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2022 से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

रविवार को दोपहर में मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की जैसे ही खबर आई वैसे ही उनके पुत्र अखिलेश यादव तुरंत पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ नई मेंदाता अस्पताल के लिए गुरुग्राम रवाना हो गये। इटावा से उनके मुलायम के भाई अभय राम, शिवपाल सिंह, मुलायम सिंह के दूसरे बेटे प्रतीक और परिवार के अन्य सदस्य भी गुरुग्राम पहुंच गये हैं।

मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मदद के लिए मौजूद हैं।

मुलायम के स्वास्थ्य को लेकर सीएम योगी ने भी अखिलेश यादव से बात की। और ट्वीट कर लिखा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशलक्षेम पूछा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुलायम सिंह का स्वास्थ्य जल्द से जल्द बेहतर होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है। इसी तरह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।