पूरी तैयारी..इमरान की आखिरी रैली के लिए पुलिस ने जमा किए 40,000 आंसू गैस के गोले

<p><em><strong>पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख&nbsp; इमरान खान (69) ने यहां अपने बानी गाला स्थित आवास पर हुई बैठक के दौरान &#39;हकीकी आज़ादी मार्च&#39; का आह्वान किया</strong></em></p>

पूरी तैयारी..इमरान की आखिरी रैली के लिए पुलिस ने जमा किए 40,000 आंसू गैस के गोले
04-10-2022 - 12:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से नेशनल असेंबली को भंग करने और देश में नये सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर इस सप्ताह के अंत में एक और बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने को कहा। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान (69) ने यहां अपने बानी गाला स्थित आवास पर हुई बैठक के दौरान 'हकीकी आज़ादी मार्च' का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'आप (कार्यकर्ता) तैयार रहें, मैं आपको रैली के लिए बुलाऊंगा। इस बार हम पूरी तैयारी के साथ आएंगे।' इस बीच, राजधानी क्षेत्र की पुलिस ने खान के 'हकीकी आज़ादी मार्च' के मद्देनजर आंसू गैस के 40,000 गोले तैयार रखे हैं।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि खान पैगंबर मुहम्मद की जयंती नौ अक्टूबर के बाद किसी भी समय रैली की घोषणा कर सकते हैं। अखबार ने खान के हवाले से कहा, 'इस बार रैली पूरी तैयारी के साथ निकाली जाएगी।' उल्लेखनीय है कि 25 मई को 'आज़ादी मार्च' के बाद खान की दूसरी बड़ी रैली होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।