वरिष्ठजन तीर्थ यात्रा योजना के तहत 5वीं ट्रेन रवाना, गंगासागर भ्रमण कर सकेंगे बुजुर्ग

<p><em><strong>1 हजार से अधिक यात्री इस ट्रेन के जरिए निशुल्क गंगासागर तीर्थस्थल का भ्रमण करेंगे।&nbsp;</strong></em></p>

वरिष्ठजन तीर्थ यात्रा योजना के तहत 5वीं ट्रेन रवाना, गंगासागर भ्रमण कर सकेंगे बुजुर्ग
12-11-2022 - 07:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान की लोकप्रिय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत 5वीं ट्रेन शुक्रवार, 11 नवंबर को जोधपुर से गंगासागर के लिए रवाना हुई। एक हजार से अधिक यात्री इस ट्रेन के जरिए निशुल्क गंगासागर तीर्थस्थल का भ्रमण करेंगे। 
देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा बुजुर्ग यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। पूर्व में गई 4 ट्रेनों से आए यात्रियों से भी फीडबैक लेकर भी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। 
978 यात्री हुए सवार
रावत ने बताया कि पांचवीं ट्रेन में 577 यात्री जोधपुर से एवं 401 यात्री जयपुर से सवार हुए। इस तरह कुल 978 यात्री सहित, ट्रेन प्रभारी, अनुरक्षक और डॉक्टर की टीम सहित 1012 यात्री ट्रेन में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में लॉटरी की मुख्य सूची में चयनित यात्रियों को ही आमंत्रित किया गया था। उनमें से अनुपस्थित ना रहने वाले यात्रियों के स्थान पर वेटिंग वाले यात्रियों को मौका दिया गया।
9 साल में 92 हजार को यात्रा
देवस्थान विभाग के मंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से संचालित वरिष्ठ तीर्थजन यात्रा योजना में अब तक 92 हजार लोगों को राज्य सरकार निशुल्क यात्रा करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे लोग जो ट्रेन या हवाईजहाज से तीर्थस्थलों की यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए राज्य सरकार यह अनूठी योजना लाई है। 
सभी धर्मों के तीर्थस्थल
उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा में रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओंकारेश्वर, गंगासागर कोलकाता, कामाख्या गुवाहाटी, हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च तमिलनाडु आदि स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।