घने कोहरे के कारण रीवा में प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, सीनियर पायलट की मौत
<p>घने कोहरे के कारण रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान में मौजूद एक सीनियर पायलट की मौत हो गई है और एक प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल पायलट का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में में चल रहा है।</p>
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा हवाई पट्टी के निकट पाल्टन एवीएसएन एकेडमी संचालित हैं। इस एकेडमी का एक विमान रात 11:30 बजे घने कोहरे के कारण उमरी गांव में इंद्रभान सिंह के घर के पास एक आम के पेड़ टकराया। पेड़ से टकराने के बाद यह यह विमान निकट के मंदिर के गुंबद टकराकर चकनाचूर हो गया। इस दुर्घटना में दोनों पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए निकटवर्ती संजय गांधी ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान प्रशिक्षण दे रहे सीनियर पायलट की हो गई। फिलहाल प्रशिक्षु पायलट का संजय गांधी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी चौरहटा अनिमेष पांडे, समान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता और गुढ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। तब तक एकेडमी के कर्मचारियों द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया था। एकेडमी के लोगों के कर्मचारियों का कहना है कि अगर मंदिर के गुंबद में प्लेन टकराकर नीचे नहीं गिरता तो यह घर में गिरता, इससे और अधिक बड़ा हादसा हो सकता था।
What's Your Reaction?