दो सौ बरस भारत पर राज करने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनेंगे भारतीय मूल के ऋषि सुनक..!
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुन लिये गये हैं। दीपावली की शाम को ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी ने ऋषि सुनक को अपने नये नेता के तौर पर चुनने की घोषणा की। अब औपचारिक रूप से ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय की अनुमति के बाद वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हो जाएंग और फिर 28 अक्टूबर 2022 को वे शपथ लेंगे। भारत में उनके प्रधानमंत्री बनने पर खुशी का माहौल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए ऋषि सुनक के साथ पूर्व प्रधानमं6 बोरिस जॉनसन और पेनी मॉरडॉन्ट शामिल थे। जॉनसन ने नाम वापस ले लिया और पेनी समर्थन के जरूरी संख्या नहीं जुटा सकीं। उन दोनों के दौड़ से बाहर होते ही ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया। वे ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो एशियाई और विशेषतौर पर भारतीय मूल के होंगे।
ऋषि को पार्टी के भीतर जबर्दस्त सपोर्ट मिला है। पीएम के पद से त्यागपत्र देने वालीं लिज ट्रस के बाद भारतवंशी ऋषि सुनक की पीएम पद पर दावेदारी बनी थी। यद्यपि पूर्व में दोनों ने पीएम पद के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के भीतर कुछ माह पहले हुए चुनाव में काफी मशक्कत की थी और ऋषि दूसरे नंबर पर रहे थे।
ऋषि सुनक कंजर्वेटिक सांसदों की पसंद रहे हैं और वित्तीय मसलों पर भी अच्छी समझ रखते हैं। बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में वे पूर्व में वित्त मंत्री रहे थे। पीएम पद के चुनाव में उन्होंने ट्रस को कड़ी टक्कर दी थी। ब्रिटेन में हालिया पीएम पद के चुनाव में आम आदमी पर से महंगाई के दबाव को कम करना बहुत बड़ा एजेंडा बन गया था। ऐसे में लुभावने वादे कर लिज ट्रस पीएम तो बन गईं मगर उनका ऐक्शन प्लान फेल हो गया। अब सुनक आम जनता को इस सबसे उबारना सुनक के लिए बड़ी चुनौती होगा।
What's Your Reaction?