कश्मीर से क्या गुजरी मशाल, कुढ़न से जल रहा पाकिस्तान

NULL

कश्मीर से क्या गुजरी मशाल, कुढ़न से जल रहा पाकिस्तान
29-07-2022 - 11:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान ने इंटरनेशनल चेस ओलंपियाड की मशाल जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरने के कारण चेन्नई में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के बहिष्कार का ऐलान किया है। भारत ने पाकिस्तान के इस फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) ने 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच भारत के चेन्नई में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया था।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अफसोस की बात है कि भारत ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का राजनीतिकरण करने के लिए जम्मू-कश्मीर से इसकी मशाल गुजारी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने इस तरह के बयान देकर और अपनी टीम के भारत पहुंचने के बाद बहिष्कार करके प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का राजनीतिकरण कर दिया है। बागची ने जोर देकर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ‘भारत का अभिन्न अंग रहे हैं, हैं और रहेंगे।’
जी-20 शिखर सम्मेलन पर भी सीने में लगी है आग
पाकिस्तान ने साल 2023 में कश्मीर और लद्दाख में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर भी भारत को गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह जी-20 के देशों के पास जाकर उनसे इस सम्मेलन का बहिष्कार करने की अपील करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।